कोटपुतली अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के हरिश्चंद्र भाटी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा, श्री सुंदर चौधरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय युवा गुर्जर महासभा, डॉक्टर रूप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अखिल भारतीय गुर्जर महासभा,श्री रामकेश चपराना, राष्ट्रीय महामंत्री, डॉक्टर जिले राम कार्यकारी अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा का कल सीकर जाते समय कोटपुतली में एचडीएफसी बैंक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित प्लाजा में स्वागत किया जाएगा।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. रूप सिंह गुर्जर ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में संगठन शक्ति को मजबूत करना, आधुनिक शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि आज के एआई और आईटी युग में समाज के युवाओं एवं युवतियों को आधुनिक शिक्षा और तकनीकी दक्षता से जोड़ना समय की आवश्यकता है।
डॉ. रूप सिंह गुर्जर ने कहा कि अखिल भारतीय गुर्जर महासभा द्वारा महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, आईटी प्रकोष्ठ, शिक्षा पंचायत प्रकोष्ठ, उद्योग प्रकोष्ठ एवं पंचायत राज प्रकोष्ठों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि सम्मेलन में सामाजिक अधिकारों की लड़ाई को लेकर संघर्ष का आह्वान किया जाएगा तथा समाज में फैली कुरीतियों—दहेज प्रथा, मृत्यु भोज एवं नशा मुक्ति—के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया जाएगा।
सम्मेलन में शासन एवं प्रशासन में गुर्जर समाज की हिस्सेदारी, जनगणना, सीट परिसीमन तथा राजनीतिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। डॉ. रूप सिंह गुर्जर ने कहा कि देश में बड़ी जनसंख्या होने के बावजूद समाज को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है, जिसे लेकर समाज में जागरूकता और एकजुटता आवश्यक है।
आयोजकों के अनुसार यह गुर्जर जागृति सम्मेलन सीकर जिले में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की उपस्थिति रहने की संभावना है। कार्यक्रम को सामाजिक एकता, संगठन विस्तार और समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
