कोटपूतली। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एवं सोशल जस्टिस ऑर्गेनाइजेशन की ओर से जयपुर के श्याम नगर स्थित बाइक रिसोर्ट में ‘दिव्यांग सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। 23 मई को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के दिव्यांगजन सुरेन्द्र गुर्जर सहित कई अन्य विशिष्ट लोगों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ‘नेशनल अवॉर्ड’ देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह अलवर ने दिव्यांगों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आज यह सम्मान उन लोगों को दिया जा रहा है जो समाज के लिए प्रेरणा बनकर बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को जोड़ा जाएगा और उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।कार्यक्रम का संचालन चमन कंवर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।

इस दौरान सुरेन्द्र गुर्जर और महेश साहू को उनकी समाज सेवा और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. नीरज सिंह अलवर, चमन कंवर, सुनील खाण्डल, जय वशिष्ठ, सुरेन्द्र गुर्जर, रत्न मीणा, महेश साहू, ओमप्रकाश सैनी, रेणू सोनी, चन्द्रभान, चुन्नीलाल गुर्जर, रमेश चंद, ममता सहित कई गणमान्य नागरिक और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
