25 मई को पीला जोहड़, सांगटेड़ा में होगा “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” का जिला स्तरीय आयोजन

National

जिला प्रभारी मंत्री जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ अभियान के आयोजन एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक लेंगे

कोटपूतली-बहरोड़, 24 मई। प्रदेश सहित जिले में 25 मई से 5 जून 2026 तक ‘‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण, जल स्रोतों के संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित विविध कार्यक्रम एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित होंगी। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 25 मई को जिला स्तर पर पीला जोहड़, सांगटेड़ा, कोटपुतली में प्रातः 9 बजे से माननीय जिला प्रभारी मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी एवं सम्भागीय आयुक्त जयपुर एवं जिला प्रभारी सचिव श्री वी. सरवन कुमार की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा।

कार्यक्रम के पश्चात जिला प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वंदे गंगा अभियान के सफल आयोजन, विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप योजनाओं, समर कंटिंजेंसी के कार्यों में प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। साथ ही वंदे गंगा अभियान के संबंध में जिला स्तर पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *