National

पाटन के रेला में खदान हादसा: तहसीलदार व खनन विभाग ने किया निरीक्षण, जनहानि नहीं

सीकर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के रेला माइनिंग जोन में शनिवार रात खदान की साइड दरकने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक भारी मात्रा में पत्थरों और मलबे के नीचे एक एलएनटी मशीन दब गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और खनन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
घटना के बाद पाटन तहसीलदार सुभाषचंद, पटवारी एवं खनन विभाग के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, क्योंकि घटना के समय वहां कोई मजदूर मौजूद नहीं था।
प्रशासन के अनुसार खदान की साइड अचानक दरकने से भारी मात्रा में मलबा नीचे गिरा, जिससे मशीन दब गई। हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए संबंधित क्षेत्र को पाबंद कर दिया गया है। साथ ही अवैध खनन क्षेत्र पर भी कार्रवाई करते हुए उसे बंद कर पाबंद किया गया है।
घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लगातार पत्थर गिरने की आशंका के चलते राहत एवं मलबा हटाने का कार्य सावधानीपूर्वक किया जा रहा है। प्रशासन और खनन विभाग पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
तहसीलदार सुभाषचंद ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है तथा सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से भी खदान क्षेत्र से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *