बावड़ी। भीषण गर्मी को देखते हुए गांव बावड़ी में समाजसेवी एवं भामाशाह सुमित यादव द्वारा आमजन की सुविधा के लिए वाटर कूलर लगवाया गया। इस जनहितकारी पहल का उद्घाटन क्षेत्र के विधायक ललित यादव ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक ने सुमित यादव के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से लोगों को राहत मिलती है और समाज में सेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था आमजन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
भामाशाह सुमित यादव ने बताया कि उनका उद्देश्य गांव के लोगों और राहगीरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, जिससे उन्हें गर्मी में राहत मिल सके।
उद्घाटन कार्यक्रम में गांव के गणमान्य नागरिक, युवा एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए सुमित यादव का आभार व्यक्त किया।
