दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…

National

1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की नारीशक्ति की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि विज्ञान, अंतरिक्ष और नए आविष्कारों जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की सफलता देखकर उन्हें बहुत खुशी होती है। ड्रोन तकनीक जैसे आधुनिक क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से देश के विकास की तस्वीर बदल रही है। यह बदलाव प्रगति के नए रास्ते खोल रहा है।

2 पीएम मोदी ने बताया कि सरकार स्वयं सहायता समूहों को सक्रिय रूप से सहयोग दे रही है। इन समूहों की मदद से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बन रही हैं। पिछले 12 वर्षों के दौरान एनडीए सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में होने वाले विकास को प्राथमिकता दी है। आज इसका असर समाज के हर छोटे-बड़े क्षेत्र में साफ दिखाई देता है

3 सरकार ने उद्योगों के पेट्रोल पंप से तेल खरीदने पर रोक लगा दी है। अब वे थोक केंद्रों से ही तेल खरीद सकेंगे। वहीं पेट्रोल पंप पर एक ग्राहक या वाहन के लिए डीजल की सीमा 200 लीटर तय की गई है। यह फैसला आम जनता को तेल की कमी और कालाबाजारी से बचाने के लिए लिया गया है।

4 केंद्र सरकार, असम व नागालैंड के बीच समझौता, अगले साल एक-दो राज्यों को छोड़ पूरे पूर्वोत्तर से हटेगा AFSPA

5 देशभर में 21 जून को मेडिकल कॉलेजों में भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा नीट का दोबारा आयोजन किया जाना है। गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद सीआरपीएफ और सीआईएसएफ को परीक्षा के दौरान कई तरह की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई हैं

6 भारतीय सेना को मिले 106 कामिकाजे ड्रोन, 180 किमी की रेंज, 450kmph की रफ्तार; न जैमिंग का असर, न टारगेट से भटकेंगे

7 मीनाक्षी नटराजन को ‘सुप्रीम’ झटका, कोर्ट ने कहा- चुनावी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं कर सकते

8 नामांकन रद्द होने के खिलाफ मीनाक्षी नटराजन की याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बोलीं- पहले वोट चोरी होती थी, इस बार सीट चोरी हुई

9 दिल्ली के तुगलकाबाद में बिल्डिंग में आग, 3 मौतें, 6 झुलसे, पार्किंग में टू-व्हीलर में आग लगी, 5वीं मंजिल तक फैली; छत के रास्ते रेस्क्यू

10 शूटर जसपाल राणा का निधन, कॉमनवेल्थ गेम्स में 9 गोल्ड जीते, अपने कोच के निधन का पता चलते ही मनु भाकर ने ट्रेनिंग रोकी

11 ममता की हार के 14 दिन बाद ही TMC टूटी, बागियों का 18 मई को स्पीकर को भेजा लेटर सामने आया, इसमें 19 सांसदों के दस्तखत

12 राम मंदिर के चढ़ावे पर क्यों उठे सवाल, पद्मनाभ मंदिर में जज के सामने खुलती है दानपेटी, सांवलिया सेठ में पब्लिक कर सकती है गिनती

13 ट्रम्प बोले- ईरान के साथ आज जंग खत्म हुई, वे कभी परमाणु हथियार नहीं बनाएंगे; ईरान बोला- अभी हमने कोई फैसला नहीं लिया

14 नेतन्याहू को भी नहीं पता था ईरान को लेकर ट्रंप का प्लान, रिपोर्ट में दावा- समझौते के एलान से इजरायल हैरान

15 सेंसेक्स 1400 अंक चढ़कर 75,200 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 380 अंक ऊपर 23,530 पर पहुंचा; मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *