पश्चिम बंगाल में तृणमूल की टूट से मचे सियासी घमासान

National

सियासी घमासान के बीच कोलकाता में चौंका देने वाली घटना सामने आई है। कोलकाता के अलीपुरद्वार इलाके में एक बिल्डिंग में आग लगने से 4000 ईवीएम जल गई हैं। आग लगने के बाद लगभग 24 घंटे तक फायर सर्विस के कर्मचारी आग बुझाने में लगे रहे। शुभेंदु अधिकारी सरकार में मंत्री कौशिक चौधरी ने हादसे पर शक जताया है। उनहोंने बताया कि गुरुवार को कहा कि यहां एक सरकारी इमारत में लगी आग में करीब 4,000 EVM जलकर खाक हो गईं। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को दक्षिण कोलकाता के अलीपुर इलाके में नौ मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। इस इमारत में अन्य विभागों के अलावा दक्षिण 24 परगना जिला परिषद का कार्यालय भी था। बंगाल सरकार में फायर और इमरजेंसी सर्विस के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी ने कहा आग में करीब 4000 ईवीएम नष्ट हो गईं। इन ईवीएम का इस्तेमाल राज्य में इस साल हुए विधानसभा चुनावों के दौरान 10 निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *