गांव-गांव पहुंचकर किया ब्लड कैंप के बारे में जागरूक

big breking news

नांगल चौधरी।आगामी 4 जून को रेड क्रॉस नई कोर्ट नारनौल में आयोजित होने वाले स्वैच्छिक रक्तदान शिविर को लेकर युवा साथी ग्रुप हरियाणा और उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से व्यापक जनजागरण अभियान चलाया गया। यह रक्तदान शिविर स्वर्गीय श्री नेतराम सैनी एवं श्रीमती कलावती देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा।


आयोजन के प्रचारक योगेश सैनी ने विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों को रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नांगल चौधरी, दोस्तपुर, मोहब्बतपुर भुंगारका, नांगल नूनिया, नायन, सिरोही बहाली सहित कई गांवों में युवाओं व ग्रामीणों से संपर्क कर शिविर में अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वान किया।


योगेश सैनी ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। इस दौरान लोगों को बताया गया कि एक यूनिट रक्त कई लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है।
संस्थाओं के सदस्यों ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी। साथ ही युवाओं और सामाजिक संगठनों से अधिक संख्या में पहुंचकर मानव सेवा के इस अभियान को सफल बनाने की अपील की गई। इस कार्यक्रम के दौरान योगेश सैनी के साथ नरेंद्र कुमार, विनय, समीर, विवेक, मोहन, अमित, दीपक साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *