मनमोहक झांकियों के साथ निकाली श्रीश्याम ध्वजा शोभा यात्रा।
झांकियों का प्रदर्शन रहा लोगों के आकर्षण का केंद्
इंट्रो : – बर्डोद (कोटपूतली बहरोड) बर्डोद क़स्बे के चाँदनी चौक स्थल के पास स्थित श्रीश्याम मंदिर पर मन्दिर कमेटी व नगरपालिका वासियो के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव में मंगलवार शाम को मन्दिर पर विशेष पूजा अर्चना कर, मनमोहक झांकियों से साथ श्रीश्याम ध्वजा शोभा यात्रा धुमाधाम से निकाली गई।
शोभा यात्रा के दौरान झांकियों के कलाकारों ने बेहतर प्रदर्शन किया, जो लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
संगीतमय भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के निशान हाथों में लेकर उत्साह के साथ नृत्य करते झूमते हुए, ध्वजा शोभा यात्रा निकाली। जय श्री श्याम तीन बाणधारी की जय हारे के सहारे की जय के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
श्रीश्याम यात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारम्भ होकर मुख्य बाजार व चौपालों से होकर क़स्बे के मुख्य मार्गो से होते हुए, बस स्टैण्ड कांकरा बर्डोद होकर पुनः मन्दिर स्थल पर सम्पन्न हुई। इस मौके पर क़स्बा क्षेत्र के लोगों सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
