कोटपूतली।जिला स्तर पर स्वास्थ्य, पर्यावरण और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को”संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने योग, जुम्बा और साइकिल रैली के जरिए फिटनेस का संदेश दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुआ आयोजन

यह कार्यक्रम महानिदेशक, भारतीय खेल प्राधिकरण (युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय) नई दिल्ली एवं सहायक सचिव, अखिल भारतीय स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देशानुसार आयोजित किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक (IPS)सतवीर सिंह के आदेशों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (RPS) नाजिम अली की अनुपालना में इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

योग और जुम्बा से हुई सुबह की शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 06:30 बजे सरदार राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में हुई। कोटपूतली वृताधिकारी (RPS) राजेंद्र बुरडक के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में:थानाधिकारी कोटपूतली राजेश कुमार शर्मा (पु.नि.)
महिला थानाधिकारी किशनलाल (पु.नि.) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।खेल मैदान में आयोजित योग और जुम्बा सत्र में पुलिस कर्मियों, सीएलजी (CLG) सदस्यों, ग्राम रक्षकों, पुलिस मित्रों और स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 125 से 150 लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और फिटनेस का संकल्प लिया।

शहर के मुख्य मार्गों से निकली साइकिल रैली
योग और जुम्बा कार्यक्रम के समापन के बाद सरदार स्कूल के मैदान से एक विशाल साइकिल रैली को रवाना किया गया। इस रैली में करीब 60 से 70 साइकिल सवारो ने भाग लिया। रैली सरदार स्कूल से शुरू होकर अग्रसेन तिराहा नगर परिषद पार्क,मुख्य पुलिया (मेन फ्लाईओवर) होते हुए..एलबीएस (LBS) कॉलेज के मैदान पहुंचकर संपन्न हुई।इस आयोजन ने शहरवासियों को ‘संडे’ के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल का महत्व समझने की एक नई प्रेरणा दी है।
