विश्व रेड क्रॉस दिवस पर युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा सम्मानित

Haryana Narnaul

नारनौल: विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवा, रक्तदान जागरूकता और मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सचिव बलवान सिंह ने संस्था के सक्रिय सदस्य संजय शर्मा, डॉ. जितेंद्र भारद्वाज, पीयूष सैनी, गौतम मिगलानी, कुलदीप कुमार NCC, इशू सैनी और कुशाल शर्मा को सम्मान प्रदान किया।

संस्था के सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम के सामूहिक सेवा कार्यों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक समय पर सहायता पहुंचाना तथा युवाओं को रक्तदान और समाजसेवा के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में युवाओं की बढ़ती भागीदारी की सराहना की गई और सभी से मानवता की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *