पुलिस अधीक्षक द्वारा “महिला सुरक्षा वाहिनी 1090” को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से **श्री सतवीर सिंह आई.पी.एस.पुलिस अधीक्षक जिला
कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा महिला सुरक्षा वाहिनी 1090″को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोटपूतली नाजिम अली खान आर.पी.एस., वृत्ताधिकारी वृत्त कोटपूतली राजेन्द्र बुरडकआर.पी.एस., राजेश कुमार शर्मा थानाधिकारी पुलिस थाना कोटपूतली, बाबूलाल यातायात प्रभारी कोटपूतली, कालिका यूनिट जिला कोटपूतली-बहरोड़ के साथ अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण व मीडिया बंधु मौजूद रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला सुरक्षा वाहिनी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, महिलाओं की अधिक आवाजाही वाले स्थानों, स्कूल-कॉलेजों और मॉल्स के आसपास नियमित गश्त करेगी। साथ ही किसी भी स्थान पर महिलाओं व बालिकाओं को परेशान करने की सूचना मिलने पर त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सकेगी।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

महिला सुरक्षा वाहिनी का फ्लैग मार्च
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से सरदार स्कूल से डाबला रोड से पुलिया के नीचे से बानसूर रोड होते हुए अग्रसेन तिराहा से नगरपालिका तिराहा से पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाला गया। जिसमें थानाधिकारी कोटपूतली, यातायात प्रभारी, महिला सुरक्षा वाहिनी, 112, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, व कैम्पर गाड़ियों में महिला पुलिसकर्मी शामिल रहीं। महिला सुरक्षा वाहिनी जिले में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत समर्पित हैं।
