नीमराना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नीमराना में देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा 15 अगस्त 2026 को सुबह 7 बजे गणेशगढ़ मंदिर से शुरू होकर तालाब परिसर, नीमराना तक निकाली जाएगी।
आयोजकों की ओर से क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर तिरंगा यात्रा को सफल बनाने की अपील की गई है। हाथों में तिरंगा लेकर निकलने वाली यात्रा में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।
आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी लोग एकजुट होकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और प्रेम का संदेश दें।
