बाड़मेर में पड़ोसी ने घर में घुसकर बुजुर्ग मां और बेटे के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। गुरुवार को बेटे के साथ मारपीट करने का एक वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली थाना के 14 जून का है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दो लोग मिलकर एक युवक के साथ मारपीट कर रहे है। वहीं पास में खड़ी एक महिला बीच-बचाव की कोशिश कर रही है।
पड़ोसी ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला, बेटे के साथ मारपीट की।
पड़ोसी ने घर में घुसकर बुजुर्ग महिला, बेटे के साथ मारपीट की।
घायल बुजुर्ग हॉस्पिटल भर्ती
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं घायल बुजुर्ग मां का बाड़मेर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित के बयान लेने के बाद जांच शुरू कर दी है। वहीं बदमाशों की तलाश भी शुरू कर दी है।
पड़ोसी ने घर में घुसकर की मारपीट
पुलिस के अनुसार- 14 जून को सुबह 10 बजे घर पर बैठे थे। तभी पड़ोसी और उसके परिवार के लोग ने घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए बेटे के साथ भी लाठियों और सरियों से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने के दौरान बुजुर्ग और उसकी दोहिती के साथ भी मारपीट की।
पड़ोसी के मारपीट से घायल बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
पड़ोसी के मारपीट से घायल बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बुजुर्ग का कहना है- तीन माह पहले 25 हजार रुपए एक तोला गहने पड़ोसी का बेटा लेकर चला गया था। जब इससे रुपए और सोना मांगा तो उन्होंने हमारे साथ मारपीट कर दी।
वीडियो में मारपीट करते दिखें
मामला 14 जून का है। वीडियो में दिखाई दिए, दो लोग एक व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट कर रहे है। इस दौरान एक महिला पास में खड़ी है। जो बीच-बचाव करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं एक महिला प्लीज छोड़ो… कहते हुए सुनाई दे रही है।
आरोपी को पकड़ा, फिर छोड़ा
इस मामले को लेकर दोहिती ने कहा- मुझे, नानी और मामा के साथ मारपीट की। घसीटते हुए बाहर लेकर गए। कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। आरोपी को पकड़ लिया था, उसके बाद शाम को उसे छोड़ दिया। हम सुरक्षित नहीं थे।
एएसआई ज्ञानसिंह ने बताया- पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच शुरू करने के साथ पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए है। वहीं आरोपियों की तलाश की जा रही है।
