सभी सुविधाओं से सुसज्जित अस्पताल की दूसरी शाखा शुरू होने से मुंडावर कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधाओं का विस्तार होने से मरीजों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में जाने की परेशानी से राहत मिल सकती है।
क्षेत्र में बढ़ती आबादी और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतों को देखते हुए अस्पताल की नई शाखा को चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए कस्बे में ही बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध होना राहतभरा साबित हो सकता है। समारोह में पूर्व सांसद डा करण सिंह यादव, किशनगढ़ बास के पूर्व विधायक रामहेत यादव, महंत योगेंद्र नाथ महाराज,नथूराम यादव, हॉस्पिटल निदेशक डा गजराज यादव,डा सुमन यादव सहित हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद रहा।

