पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर, भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई

National

पुलिस का साइबर सर्विलांस अभियान, व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन भी रहें सतर्क

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों पर निगरानी बढ़ा दी है। भड़काऊ संदेश, अभद्र टिप्पणी, धमकी या फर्जी वीडियो साझा करने वालों के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती हैं। पुलिस ने चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए माइक्रो-लेवल साइबर सर्विलांस शुरू किया है। सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों पर पुलिस की नजर है।

ग्रुप एडमिन भी रहें सावधान

पुलिस ने व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन को आपत्तिजनक सामग्री पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर पुलिस को सूचना देने की सलाह दी है। बिना पुष्टि के भड़काऊ संदेश या फर्जी वीडियो फॉरवर्ड करने से भी बचने की अपील की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि चुनाव के दौरान जाति, धर्म, समुदाय या प्रत्याशियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी न करें। किसी आपत्तिजनक पोस्ट की जानकारी मिलने पर स्क्रीनशॉट के साथ नजदीकी थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं।

संदेश – चुनावी माहौल में सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें, अफवाह और भड़काऊ सामग्री साझा करने से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *