बाड़मेर : गिरल धरने पर बैठे जैसाराम मेघवाल की तबियत बिगड़ने से मौत का मामला

National

विधायक भाटी ने शव मोर्चरी में रखवाया अपनी मांगों को लेकर बाड़मेर के गिरल में धरने पर बैठे श्रमिकों में से एक मजदूर जेठाराम की तबियत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में उसके निधन की खबर के बाद शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी जिला अस्पताल पहुँचे और जैसाराम के शव को मोर्चरी रखवाया निर्धन वर्ग से आने वाले जैसाराम अपनी वाजिब मांगों को लेकर धरने पर था उसकी अपनी मांगों को लेकर दी गई कुर्बानी इस आंदोलन को नया रुख देगी जोकि सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी चुनोती साबित होगा
धरने पर बैठे लोगों ने दिया ज्ञापन
यह ज्ञापन R.S.M.M.L लिमिटेड कंपनी में 4/6/25 को काम के दौरान हुई जेसाराम की मृत्यु के बाद दिया गया है प्रमुख मांगे हैं

  1. मुआवजा: मृतक के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता
  2. नौकरी: मृतक के दो बेटों को R.S.M.M.L जोधपुर में योग्यता अनुसार स्थायी नौकरी
  3. पत्नी को रोजगार: पत्नी लक्ष्मी को गांव में आंगनवाड़ी में सर्विस
  4. आवास/जमीन: दोनों बेटों को भूमि आवंटन और लीगल कागज
  5. BPL कार्ड: परिवार को BPL कार्ड और 50 लाख की मदद
  6. पोस्टमार्टम: मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम रिपोर्ट
  7. कार्रवाई: कंपनी और ठेकेदार की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *