नीमराणा स्थित आर टेक मॉल के सामने नुक्कड़ नाटक से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

big breking news

नीमराणा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग कोटपूतली द्वारा 1 जून से 5 जून तक चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को नीमराणा स्थित R Tech Mall में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला सागर सेवा संस्था, जयपुर द्वारा ग्रीनलम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बहरोड़ के सहयोग से किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने बढ़ते प्रदूषण, पर्यावरण असंतुलन, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा वृक्षों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कलाकारों ने आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने नुक्कड़ नाटक को देखा और कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। कलाकारों ने अपने अभिनय और संवादों के माध्यम से यह संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यदि समय रहते पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवसर पर जयपुर से आए कलाकार नितेश, दीपक, राजकुमार दीक्षित, विक्रम एवं अंशुल ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों से दर्शकों को जागरूक किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *