कोटपूतली, 14 अगस्त 2026 भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की हल्द्वानी में सभा के बाद मंच के कथित “शुद्धिकरण” की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी कोटपूतली-बहरोड़ द्वारा आज जिला स्तरीय विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया।
विरोध मार्च जिलाध्यक्ष श्री इन्द्राज जी गुर्जर के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कोटपूतली मैन चौराहा ज्योति बा फूले सर्किल से प्रारंभ होकर नगर परिषद पार्क स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सत्याग्रह कर सामाजिक समानता, भाईचारे और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक विराटनगर इन्द्राज गुर्जर ने आंदोलित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद मंच का “शुद्धिकरण” किया जाना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। यह केवल एक व्यक्ति या जाति का का अपमान नहीं, बल्कि उस संविधान की मुल भावना का अपमान है, जिसने हमें छुआछूत और हर प्रकार के भेदभाव के खिलाफ समानता और सम्मान का अधिकार दिया है।
आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 80 साल बाद भी जाति के आधार पर किसी इंसान की गरिमा और सम्मान तय करने वाली मानसिकता को लोकतांत्रिक भारत में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए। देश का संविधान प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, समान अवसर और सम्मान के साथ जीने का अधिकार देता है।
जिलाध्यक्ष श्री इन्द्राज गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। आज का यह विरोध मार्च किसी व्यक्ति अथवा समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि जातिगत भेदभाव और असमानता की मानसिकता के खिलाफ लोकतांत्रिक आवाज है।
आज के विरोध मार्च में उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाणा, पूर्व विधायक श्री रामचन्द्र रावत, कांग्रेस प्रत्याशी रहे श्री संजय यादव, डॉ R C यादव, PCC सचिव जगदीश मीणा, पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी, डॉ माली राम कसाणा, कर्मचारी कामगार प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष श्री मुकेश यादव, सरपंच संघ उपाध्यक्ष मेहर सिंह धनकड़, बाबूलाल कसाणा, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया लाल सराधना ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी की सभा के बाद मंच का “शुद्धिकरण” बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है।
यह सिर्फ़ एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि उस संविधान की भावना का अपमान है जिसने छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ़ समानता का अधिकार दिया।
जाति के आधार पर इंसान की गरिमा तय करने वाली सोच को लोकतांत्रिक भारत में कोई जगह नहीं मिलनी चाहिए।
राजनीति विचारों से हो, जाति और भेदभाव से नहीं।
उन्होंने कहा, “राजनीति विचारों और नीतियों के आधार पर होनी चाहिए, जाति और भेदभाव के आधार पर नहीं। संविधान सर्वोपरि है और देश में प्रत्येक व्यक्ति की गरिमा एवं सम्मान सर्वोच्च है।”
सत्याग्रह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संविधान और उनके द्वारा स्थापित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।
जिला प्रवक्ता V K Naval ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री इन्द्राज गुर्जर के नेतृत्व में हुए विरोध मार्च एवं सत्याग्रह आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं शामिल हुए जिनमें PCC महासचिव (चिकित्सा प्रकोष्ठ) डॉ अभिलाष मीणा, जिला जिलाध्यक्ष (नगर निकाय प्रकोष्ठ) हनुमान सैनी, जिलाध्यक्ष (सहकारिता विभाग) संतोष सैनी, जिलाध्यक्ष SC तारा पूतली, कार्यकारी जिलाध्यक्ष ST सतीश मांडेया, जिलाध्यक्ष (कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ) रोहतास बसेठीया, जिलाध्यक्ष SC माo जगदीश मीणा,जिलाध्यक्ष बाबूलाल ताखर, जिलाध्यक्ष OBC राजेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष अशोक मुदगिल, डॉ धर्मपाल रावत, मातादीन गुर्जर, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष शिश राम दायमा, जिला महासचिव रमेश जिंदल, जिला प्रवक्ता राजेश यादव, मीडिया प्रभारी रामस्वरूप मुक्कड़, राजीव डेहरवाल, जिला सचिव रणवीर डोई, सचिन वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र राता वाला, विकास यादव, Adv सतीश निमोरिया नारेहड़ा, नगर अध्यक्ष राहुल आर्य बानसुर, वरिष्ठ नेता बाबूलाल सैनी पूर्व पार्षद, पूर्व प्रधान रामेश्वर रावत, मुकेश कसाणा, सरदारा यादव, छोटे लाल सामरिया, नथूराम सिंघल, योगेन्द्र टोरड़ा, मीनाक्षी सरपंच नौरंग पूरा, सरपंच संतोष गुज्जर, मुकेश मुक्कड़, बंशीधर गुर्जर, राजेश गुर्जर, बाबूलाल सैनी मँढ़ा, सागर वर्मा बड नगर, कमलेश मीणा, नरेश भरगढ, इन्द्राज सैनी कैसीयर सहित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्ष, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
