नीमकाथाना में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में छायादार पेड़ों के पौधे लगाए गए

National

नीमकाथाना के जिला खेल स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन वन विभाग द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, रेंजर, भाजपा नेता प्रमोद बाजोर, भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

नीमकाथाना अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख और उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। इसके बाद उन्होंने स्टेडियम में पौधारोपण किया।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इसके संरक्षण में सभी की भागीदारी की अपील की । उन्होंने कहा कि हम देख पा रहे है कि आजकल तापमान 50 डिग्री के आसपास पहंच रहा है । तापमान हर वर्ष करीब 2 डिग्री बढ़ रहा है , जो चिंता का विषय है । इसलिए वृक्षारोपण से ही इस पर अंकुश लगाया जा सकता है ।

वीरांगना सामोता ने पेड़ पौधे लगाने और उनके संरक्षण की अपील की । उन्होंने कहा कि जब पेड़ लगेंगे तब ही चारों तरफ हरियाली होगी और पारिस्थितिकी तंत्र भी संतुलित रहेगा । सामोता ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जिससे की धरती मां का श्रृंगार हो और वह सुंदर नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *