सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन ने गौशाला में की गौ सेवा, हरा चारा और सब्जी खिलाई

big breking news

एनजीओ समय समय पर गरीब बच्चों को स्टेशनरी, जरूरतमंदों को भोजन भी कराती है उपलब्ध

पावटा/कोटपूतली।एनजीओ सांवरिया सेठ सोशल फाउंडेशन के सदस्यों ने बुधवार को स्थानीय श्री कृष्णा गौशाला में पहुंचकर गौ सेवा की। सदस्यों ने गौ माता को हरी सब्जी और चारा खिलाया और बीमार गौवंश की सार संभाल की।

लगातार जारी है सेवा कार्य
फाउंडेशन की अध्यक्ष ममता शर्मा ने बताया कि एनजीओ द्वारा समय समय पर सेवा कार्य किए जाते हैं। जैसे गरीब बच्चों को पढ़ाई के लिए कॉपी, पेन, किताबें जैसी स्टेशनरी देना, दीनहीन और जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करना तथा गौ माता की सेवा करना प्रमुख कार्य है। गर्मी के मौसम को देखते हुए गौशालाओं में हरा चारा और पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।इस अवसर पर एनजीओ के सचिव ओमप्रकाश बसवाल, कोषाध्यक्ष बलवान चौधरी, परीक्षित शर्मा, शशिकांत शर्मा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने गौशाला की साफ सफाई में भी सहयोग किया और गौशाला संचालकों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

आमजन से की सेवा की अपील
सचिव ओमप्रकाश बसवाल ने आमजन से अपील की भीषण गर्मी में बेजुबान पशु पक्षियों के लिए घरों के बाहर पानी के बर्तन रखें और गौ सेवा में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। और श्रेष्ठ समाज बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *