फौलादपुर गांव में गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार एवं हवन-पूजन के साथ कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर के उद्घाटन अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शिवभक्त उपस्थित रहे।

शिविर के आयोजन में रामफल चौधरी, कर्ण सिंह चौधरी, रामकिशन पंच, सत्यपाल शिम्पी, आजाद चौधरी, महेंद्र चौधरी, बिट्टू, प्रवीण, कुकु, धाकड़ यादव, संदीप चौधरी, महेश जाट, अनिल चौधरी एवं नितेश चौधरी सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग किया। आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों से शिविर में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की।
