मोलावास। ग्राम मोलावास से बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में तृतीय डाक कांवड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना हुई। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व कांवड़ यात्रियों ने सर्वप्रथम श्री लालदास मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद गांव के अन्य मंदिरों में भी दर्शन कर भगवान से सकुशल यात्रा एवं सफल जलाभिषेक की प्रार्थना की।

कांवड़ यात्रियों के रवाना होने के अवसर पर गांव के बुजुर्गों, युवाओं एवं मातृशक्ति ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

मोलावास निवासी लेखक दीपदीपिका ने बताया कि यह गांव से निकलने वाले कावड़ियों की तृतीय डाक कांवड़ यात्रा है। कांवड़िये हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटेंगे और मोलावास स्थित शिव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि मोलावास गाँव से ही गुरुवार को एक अन्य डाक कांवड़ जत्था भी हरिद्वार के लिए रवाना होगा। दोनों जत्थे 11 अगस्त को शिव मंदिर में गंगाजल अर्पित करेंगे।

इस दौरान लालदास मंदिर महन्त हजारी दास, जालावास ग्राम पंचायत वर्तमान सरपंच अजित यादव, पूर्व सरपंच नरेन्द्र यादव, युवा नेता धाकड़ यादव, अजीत सिंह यादव गुरुजी, राधेश्याम अहरोदिया, राजेश कुमार, कमल यादव, संजय कुमार, मनीष कुमार, अमित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाओं के साथ विदा करते हुए उनकी सकुशल यात्रा एवं सफल जलाभिषेक की प्रार्थना की।
