डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में मुंडावर क्षेत्र की महिलाओं की जयपुर जन आक्रोश पदयात्रा में सशक्त भागीदारी

Khairthal-Tijara Kotputli-Behror Rajasthan

मुंडावर/जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जयपुर स्थित प्रदेश कार्यालय से आयोजित जन आक्रोश महिला पदयात्रा में मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अंजली यादव के नेतृत्व में मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं जयपुर पहुंचीं और प्रदर्शन में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर डॉ. अंजली यादव ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण विधेयक को पारित नहीं होने देकर महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और महिला मोर्चा इस अन्याय के खिलाफ निरंतर आवाज उठाता रहेगा।

उन्होंने आगे कहा कि यह जन आक्रोश पदयात्रा देशभर की महिलाओं की भावना का प्रतीक है, जो अपने अधिकारों और सम्मान के लिए एकजुट होकर खड़ी हैं।

कार्यक्रम में मुंडावर क्षेत्र की महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र की मातृशक्ति सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जागरूक और सक्रिय है।