पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

National

नांगल चौधरी। युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा के सदस्य राहुल यादव ने क्षेत्रपाल मंदिर भुंगारका परिसर में 10 छायादार पौधे लगाए। इस दौरान उन्होंने युवाओं और ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया।

राहुल यादव ने बताया कि वे सीएससी संचालक है। उनके पास ऑनलाइन कार्य के लिए आने वाले हर ग्रामीण को पौधे लगाने और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। उनका कहना है कि हर व्यक्ति यदि एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे तो आसपास का वातावरण हरा भरा बनाया जा सकता है।

पौधारोपण अभियान में संजीत यादव, यश, धीरज यादव और हरिओम सहित अन्य युवाओं ने भी श्रमदान किया और पौधे लगाने में सहयोग दिया। संस्था के सदस्यों ने लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *