बानसूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

National

बानसूर। देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार को यूथ कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजेश बागड़ी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए युवाओं के हितों की आवाज बुलंद की। यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेश बागड़ी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है, जबकि बेरोजगारी युवाओं के भविष्य पर संकट बनकर खड़ी है। उन्होंने नीट और अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुए पेपर लीक मामलों को युवाओं के सपनों के साथ धोखा बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान राहुल आर्य, हंसराज योगी, दुलीचंद सोलंकी, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *