आदर्श नगर वार्ड 40 में 33 घंटे बाद बिजली बहाल, नया 330 केवी ट्रांसफार्मर व स्ट्रक्चर तैयार

National

कोटपूतली।आदर्श नगर वार्ड नंबर 40 में पिछले दो दिनों से चल रहे बिजली कार्य के बाद आखिरकार क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल हो गई। इस दौरान नया 330 केवी ट्रांसफार्मर लगाया गया तथा नए खम्भों, वायरिंग और पूरे स्ट्रक्चर का निर्माण किया गया। करीब 33 घंटों तक क्षेत्रवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा, लेकिन बिजली विभाग की टीम ने लगातार मेहनत कर कार्य को पूरा किया।

क्षेत्रवासियों ने एईएन अमित ढाका एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि अमित ढाका जैसे अधिकारी बहुत कम मिलते हैं, जो रात 2 बजे भी कॉल का जवाब देकर सहयोग करते हैं और पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करवाते हैं।

इस कार्य को करवाने में भाजपा युवा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य शशी मित्तल तथा भँवर खान द्वारा पहल की गई, जिसके बाद कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया गया। क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए उनके कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *