अखिल मिरासी समाज वेलफेयर सोसाइटी का चौथा विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ

National

गंगापुर सिटी सवाईमाधोपुर अखिल मिरासी समाज वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से चोथा विद्यार्थी प्रतिभा सम्मान समारोह गंगापुर सिटी एक निजी गार्डन में हुआ आयोजित, कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशरफ अली खान मीर दिल्ली से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक रामकेश मीणा रहे, राष्ट्रीय समिति के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें सभी अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किया, स्थानीय विधायक में शिक्षा के क्षेत्र में प्रकाश डालते हुए आने वाली पीढ़ी को शिक्षा पर विशेष जोर देकर माता-पिता से कहा गया कि बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाए, मीणा ने कहा की शेरनी का वह दूध है जो पियेगा वहीं धाडेगा, कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों ने लिया बड चढ़कर हिस्सा, एवं सैकड़ों छात्र छात्रों एवं दीनी तालीम हासिल करने वाले कारी, आलीम, विद्यार्थियों का प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम में सभी राष्ट्रीय सदस्य, एवं सभी प्रदेश सदस्य, व सभी जिला अध्यक्ष मोजुद रहे,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *