कोटपूतली। कस्बे से होकर गुजर रहे दिल्ली- जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनियाला मोड़ के पास रविवार दोपहर एक स्वीफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में घुस गई।

दुर्घटना में कार सवार 05 जने गंभीर रूप से घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़गांव निवासी अनिल पुत्र कैलाष राय अपनी पत्नी सुमन राय (33), पुत्री स्वाति (15) के अलावा सुनील (30) पुत्र सरयू प्रसाद व नीतू राय (45) प्रभाकरण के साथ खाटु श्याम जी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया, सभी घायलों को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में करवाया गया। जहां से सुमन राय की हालत बिगड़ने पर जयपुर रैफर कर दिया गया।
