4 महीने से पानी नहीं आने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, महिलाओं ने मटके फोड़कर किया प्रदर्शन

National

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर के वार्ड नंबर 10 में पिछले चार महीनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। शाहजहांपुर सरपंच बीरमती देवी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने नीमराना जलदाय विभाग के IEN कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने अपने साथ लाए मटके फोड़कर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि चार महीने से पानी नहीं आने के कारण उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदर्शन में रूपेश यादव, दीपक यादव, पोपट, बिमला देवी, कमला देवी, सीमा देवी, सुमन सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *