जयपुर में ड्रग्स डिपार्टमेंट की कार्रवाई के दौरान अवैध इंजेक्शनों की सप्लाई का बड़ा खुलासा हुआ है।
छापेमारी में नपुंसकता से जुड़े अवैध इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। मामले में एक बड़े निजी अस्पताल के डॉक्टर की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जा रही है।
ड्रग्स विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है और आने वाले समय में और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
