नांगल चौधरी।लगातार बढ़ती गर्मी और तेज धूप के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की ओर से सराहनीय पहल की गई। संस्था के सदस्यों ने ढाणी मालियान स्कूल तथा शांडिल्य आश्रम थनवास परिसर में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकौरे लगाए।

संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को अपने घर, छत, आंगन एवं सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि जीव-जंतुओं को राहत मिल सके।

इस सेवा कार्य में योगेश सैनी, कुलदीप, नरेंद्र एवं तनुज ने विशेष सहयोग दिया। संस्था की ओर से लोगों से पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-जंतुओं की सेवा के लिए आगे आने की अपील भी की गई।
