पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जयपुर देहात उत्तर का प्रथम दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

big breking news

कोटपूतली। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत देशभर के विभिन्न संगठनात्मक जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोटपूतली स्थित होटल तिरुपति में जयपुर देहात उत्तर जिला प्रशिक्षण वर्ग का प्रथम दिवसीय सत्र संपन्न हुआ।

जिला अध्यक्ष सुरेश बादलीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रशिक्षण वर्गों का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के सिद्धांतों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ द्वारा किया गया। जिला महामंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ एवं ‘अंत्योदय’ के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को राष्ट्र प्रथम की भावना, सादगी एवं सेवाभाव को अपने राजनीतिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी विचारधारा सदैव समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब एवं वंचित वर्ग के उत्थान पर केंद्रित रही है। वर्तमान में भाजपा सरकारों की जनकल्याण कारी योजनाएं भी इसी सोच को आधार बनाकर संचालित की जा रही हैं।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में जयपुर महापौर एवं कार्यक्रम प्रभारी सौम्या गुर्जर, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी तथा जिला संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत भारद्वाज उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला संगठन सह-प्रभारी सारिका चौधरी, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गौरा, जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा, भाजपा नेता उपेन यादव, मुकेश गोयल, प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सैनी, रघुवीर चौधरी, आलोक बेनीवाल एवं राजेंद्र यादव सहित जिले के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी समय-समय पर विशेष प्रशिक्षण शिविरों एवं अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों से जोड़ने का कार्य करती रही है, ताकि कार्यकर्ता समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी निर्वहन कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *