गाँव चौबारा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती धूमधाम से मनाई गई

big breking news

गाँव चौबारा में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित युवाओं और ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विकास सिंह पहलवान, विक्रम सिंह, संजय सिंह, सुनील सिंह, राहुल सिंह, अमित सिंह, संदीप सिंह, भानू, सुमित सिंह, मान सिंह, मंजीत सिंह, मनीत शेखावत, अटल शर्मा, चीकू सिंह, बबल सिंह सहित अनेक वीर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज में एकता, संस्कृति और वीर परंपरा को बनाए रखने का संदेश भी दिया गया। पूरे आयोजन में युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *