नांगल चौधरी।भीषण गर्मी के बीच बेजुबान गौवंश की सेवा के उद्देश्य से अनाथ गौशाला बायल नांगल चौधरी में युवा साथी ग्रुप हरियाणा एवं उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की टीम ने गौसेवा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत युवाओं ने गौशाला पहुंचकर गायों को हरी सब्जियां खिलाई और उनकी देखभाल कर सेवा भाव का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कहा कि बढ़ती गर्मी में पशुओं को भी भोजन और देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे समय में समाज के लोगों को आगे आकर बेजुबान पशुओं की सेवा करनी चाहिए। युवाओं ने गौशाला परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और पशुओं के प्रति संवेदनशील रहने का भी संदेश दिया।

युवा साथी ग्रुप हरियाणा के सदस्य योगेश सैनी ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारी कोशिश है कि समाज के युवा सेवा कार्यों से जुड़ें और बेजुबान पशुओं की मदद के लिए आगे आएं।
वहीं मनोज ठाकुर ने कहा कि भीषण गर्मी में पशुओं को हरा चारा और स्वच्छ पानी मिलना जरूरी है। छोटी-छोटी सेवाएं भी बेजुबान जीवों के लिए बड़ी राहत बन सकती है।
इस सेवा अभियान में सौरभ राजपूत, गुल्लू पंडित, मंजीत, मोहन, श्रवण एवं देवी सिंह ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं ने भविष्य में भी लगातार गौसेवा और सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।
