नया सवेरा टीम मढाणा के प्रधान सुदेश यादव के पिता सूबेदार सुरेंद्र सिंह का निधन

big breking news


नारनौल। नया सवेरा टीम मढाणा के प्रधान और प्रमुख समाजसेवी सुदेश यादव के पिता सूबेदार सुरेंद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सूबेदार सुरेंद्र सिंह न केवल भारतीय सेना के एक सच्चे सिपाही थे बल्कि वे अपने पीछे एक समृद्ध वैचारिक विरासत छोड़ गए है। परिजनों ने बताया कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने सेना में रहते हुए पूरी निष्ठा के साथ देश की रक्षा की।

सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके भीतर देश और समाज के प्रति सेवा का भाव कम नहीं हुआ। वे अपने पुत्र सुदेश यादव को निरंतर जनसेवा और परोपकार के कार्यों के लिए प्रेरित करते रहते थे। आज सुदेश यादव नया सवेरा टीम के माध्यम से जो सामाजिक बदलाव ला रहे है उसकी नींव में उनके पिता के संस्कार और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सूबेदार सुरेंद्र सिंह का जाना समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने एक अनुशासित सैनिक और एक सजग अभिभावक के रूप में समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *