कोटपूतली। तहसील ब्राह्मण सभा कोटपूतली के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पखवाड़े के अंतिम चरण में रविवार शाम को भगवान परशुराम की भव्य और अलौकिक शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। हर वर्ष की भांति इस बार भी शोभायात्रा भगवान परशुराम मंदिर प्रांगण से रवाना होकर राष्ट्रीय राजमार्ग मेन चौराहा, ज्योतिबा फूले सर्किल, नगर परिषद पार्क, अग्रसेन तिराहा और राम भवन होते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची। शोभायात्रा में भगवान परशुराम फरसा धारण किए रथ पर सवार नजर आए, वहीं शाही घोड़ा बुग्गी में धनुष-बाण के साथ राधा-कृष्ण, भगवान शंकर-पार्वती, सीता-राम और हनुमान के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
नगर भ्रमण के दौरान भक्ति संगीत की धुनों पर कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दी, जिससे पूरा शहर भक्ति और उत्साह के रंग में रंग गया। शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न झांकियां और शानदार आतिशबाजी इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही, जिसकी गूंज दूर-दूर तक सुनाई दी। मंदिर परिसर में आयोजित भामाशाह सम्मान समारोह में तहसील ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवरतन शर्मा, नगर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बजरंग लाल शर्मा, संरक्षक एवं सलाहकार पंडित सूर्यकांत शर्मा सहित पदाधिकारियों ने सरपंच विष्णु शर्मा, मदनलाल शर्मा, महेश शर्मा नारेहड़ा, अविनाश भारद्वाज, कृष्ण शर्मा बखराना, सुरेश पटवारी, मोहनलाल सीए तथा सीताराम शर्मा सहित अनेक भामाशाहों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था।
कार्यक्रम के अंत में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। आयोजन में तहसील ब्राह्मण समाज अध्यक्ष नवरतन शर्मा, नगर ब्राह्मण समाज अध्यक्ष बजरंगलाल शर्मा, संरक्षक किशोरी लाल नेता, संरक्षक एवं सलाहकार पंडित सूर्यकांत शर्मा, तहसील महामंत्री वीके नवल, वैद्य नागेंद्र शर्मा, मूलचंद शर्मा, मिथिलेश मास्टर, धंसीराम शर्मा, विक्रम शर्मा, नगर परिषद पार्षद मनोज गौड़, राजेंद्र शर्मा, मनोज भारद्वाज, सुभाष चंद्र शर्मा दवाई वाले, हरिशंकर शर्मा, एडवोकेट मनोज शर्मा, सत्यनारायण जोशी, गोपाल शर्मा, श्रीराम डीलर, अनूप जोशी, रमाकांत शर्मा, जगदीश शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, शिक्षाविद सुभाष शर्मा, शिव प्रकाश शर्मा, पंकज शर्मा, महेंद्र शर्मा, पूरणचंद कसाना, दिलीप यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।
