जयपुर में पुलिस की बहादुरी: हेड कांस्टेबल कान सिंह ने आग में फंसे युवक की बचाई जान

National Rajasthan

जयपुर के मुहाना इलाके में शुक्रवार को एक फ्लैट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फ्लैट में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इसी दौरान एक युवक धुएं के कारण बेहोश हो गया और अंदर ही फंस गया।

स्थिति को गंभीर देखते हुए हेड कांस्टेबल कान सिंह ने अपनी जान की परवाह किए बिना जलते फ्लैट में प्रवेश किया। उन्होंने बेहोश युवक को कंधे पर उठाया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

इस साहसिक कदम के चलते युवक की जान बच गई। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

पुलिस की इस बहादुरी की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है।