भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन एवं राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े के आतिथ्य में संपन्न राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के 35 वाँ दीक्षांत समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नाथूसर बानसूर में व्याख्याता के पद पर कार्यरत श्री हितेश सैनी को इतिहास विषय से पीएचडी करने पर उनको उपाधि प्रदान की गई। जो कि बानसूर शिक्षा विभाग के लिए गर्व का विषय है।
डॉ. हितेश सैनी ने अपना शोध कार्य राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के इतिहास विभाग की सहायक आचार्य डॉ. ममता यादव के निर्देशन में राजस्थान के साहित्य में ऐतिहासिक परिदृश्य : प्रमुख कृतियों के संदर्भ में ( 700 ईस्वी से 1200 ईस्वी तक) विषय पर किया। गौरतलब है कि डॉ. हितेश सैनी को राजस्थान सरकार द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरुस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
