कोटपूतली। कस्बे के बडाबास मोहल्ले में बाला वाला कुआ के पास स्थित नवनिर्मित अखाड़ा वाले ओंकारेश्वर महादेव व संकट मोचन हनुमान मंदिर के उद्घाटन समारोह में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है आपको बता दें कि श्रीमती कांता देवी एवं पंडित रामनिवास शर्मा द्वारा पूर्वजों की स्मृति में नवनिर्मित इस मंदिर के कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को समारोह के पांचवे दिन श्रीमद् भागवत कथा व देर रात्रि को हो रहे नानी बाई को मायरो कार्यक्रम में श्रद्धा का जन सैलाब उमड़ा। कार्यक्रम में पधारे हनुमानगढ़ के पंडित हरीश महाराज ने कथा में प्रवचन के दौरान कहा कि व्यक्ति को जीवन में आने वाले दुखों से घबराना नहीं चाहिए महाराज ने कहा कि सुख-दुख भगवान की लीला के अनुसार जीवन में आते है ।
उन्होंने भक्त प्रहलाद, भगवान नरसिंह अवतार, गजेंद्र मोक्ष, गरुड़ का अभिमान मर्दन, समुद्र मंथन तथा राजा हरिश्चंद्र के वृतांत पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि भक्त प्रहलाद का भगवान के प्रति अटूट विश्वास रहा वही भगवान भी अपने भक्तों की पग पग पर रक्षा करते हैं और राजा बलि की कथा में दान की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दान करने से धन शुद्ध होता है और भगवान राम की कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव की सजीव लीलाएं कि गई ।जिन्हें देख कर लोग भावविभोर हो गए । जन्मोत्सव के दौरान लोगों ने खूब बधाइयां गई । वहीं रात्रि में नानी बाई का मायरा हुआ ।नानीबाई मायरा में बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर चुरु तारानगर के अपर जिला न्यायाधीश संतोष कुमार मीणा ने भी सहपरिवार कथा में पंहुच कर कथा का रसपान किया । इस मोके पर शिव कुमार शर्मा, विधि सलाहकार कमल प्रसाद शर्मा, इलेक्ट्रिशियन संजय कुमार शर्मा, एडवोकेट के. के. शर्मा, डॉ. अनिल कुमार शर्मा पत्रकार, आदित्य शर्मा, दिनेश शर्मा सहित डॉक्टर चंद्रकांत शर्मा, डॉ.शशिकांत शर्मा, सीताराम शर्मा, धंसीराम शर्मा एडवोकेट, पूर्व जिला पार्षद राजेंद्र यादव, विक्रम सैनी, श्याम शर्मा, आशीष निर्वाण, रामजीवन भाटिया, रामकिशोर छीपी, इंद्राज खींपल, राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, जयराम सूद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
