कोटपूतली – पर्यावरण प्रेमी स्व महावीर प्रसाद गुरूजी के पदचिन्हों पर चलने वाली उनकी बेटी मधु यादव का सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर यथास्थान कार्यग्रहण किया।

प्रवक्ता डॉ रामकरण यादव अवार्डी ने बताया कि शिक्षा के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर संवेदनशील रहने वाली मधु यादव द्वारा सहायक प्रशासनिक अधिकारी पद पर सेठ मूलचंद प्रभुदयाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पवाना अहीर में यथास्थान कार्यग्रहण किया गया।

प्राचार्य भागीरथ सिंह मीणा, प्राचार्य कृष्ण कुमार खजोतिया, प्रवक्ता डॉ रामकरण यादव, वरिष्ठ व्याख्याता सुमन चौहान, व्याख्याता अजय छींपी, व्याख्याता प्रीतमसिंह, रामोतार नागर एएओ, माया यादव वरिष्ठ अध्यापिका,सतवीर यादव वरिष्ठ अध्यापक, दाताराम यादव वरिष्ठ अध्यापक , शिवपाल सिंह यादव शारीरिक शिक्षक, विकास महरिया अध्यापक, राजेश मीणा अध्यापक, धोलाराम मीणा अध्यापक, मधुलिका मीणा कनिष्ठ लिपिक, रतिराम यादव, माडूराम यादव अध्यापक, रतनलाल शर्मा अध्यापक आदि ने मधु यादव को मिठाई खिलाकर माल्यार्पण व राजस्थानी साफा पहनाकर बधाई दी।
