नगरपरिषद क्षेत्र की ढाणी भूतेश्वर में लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को लेकर पार्षद उमेश आर्य के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने माननीय विधायक हंसराज पटेल जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक महोदय ने तुरंत संज्ञान लिया और नगरपरिषद आयुक्त अरुण शर्मा जी को सिंगल फेज बोरिंग करवाने के निर्देश दिए।

विधायक के इस त्वरित निर्णय से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों ने आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि बोरिंग होने से लंबे समय से चली आ रही पानी की समस्या से राहत मिलेगी। इस दौरान नरेंद्र सैनी, रामबिलास सैनी, बबलू सैनी, केदार सैनी, कृष्ण सैनी, लीलाराम सैनी, रमेश सैनी, पप्पूराम सैनी, विनोद सैनी, ताराचंद सैनी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
