मावता में आकाशीय बिजली गिरने से टूटी मकान की पट्टियां ,मकान में सो रही 68 वर्षीय मेवा देवी की हुई मौत

National

उदयपुरवाटी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए लाई डेड बॉडी का देरी से हुआ पोस्टमार्टम देरी से पोस्टमार्टम पर भड़के परिजन

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के मावता गांव में स्थित ढाणी नवोढ़ा मैं 68 वर्षीय मेवा देवी पत्नी प्रहलाद राम सैनी,ढाणी नवोढा, गांव मावता की मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई l मृतक मेवा देवी को पोस्टमार्टम के लिए उदयपुरवाटी राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया जहां उनका पोस्टमार्टम में देरी होने से परिजन भड़क गए l कांग्रेस नेता के.के सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी को 8:30 बजे से फोन कर रहे थे लेकिन वह 10:45 पर घर से पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल आए l पोस्टमार्टम में देरी होने के कारण परिवार जनों में काफी गुस्सा देखा गया l आपको बता दें कि मृतक मेवा देवी का 29 मई को दोपहर बाद शाम के समय बरसात के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मकान की पट्टियां टूटी और उनकी मौत हो गई l

पोस्टमार्टम में देरी के कारण का पता हमने जब राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारियों को कई बार फोन किया लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा था फिर उसको घर से बुलाया गया तब मृतक का पोस्टमार्टम हुआ l पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी महेंद्र ने बताया कि नाइट ड्यूटी होने की वजह से वह आराम कर रहा था l

जब पोस्टमार्टम करने वाले कर्मचारी को सुबह पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल बुलाया गया तब जाकर के मृतक का पोस्टमार्टम हुआ और सब परिजनों को शोप दिया गया l कांग्रेस नेता क सैनी ने बताया कि अस्पताल में चल रही है व्यवस्थाओं को लेकर वे शीघ्र ही उच्च अधिकारियों से भी मिलकर अवगत करवाएंगे l अस्पताल में डैड बोड़ी के साथ सीता राम ,राम निवास ,राजू ,ओम प्रकाश,कुल्डा राम,तेजा राम,भगवाना राम,मूला राम,नागर मल,हजारी लाल, मुकेश आदि दर्जनों लोग अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। l

इनका कहना है l
अस्पताल में पोस्टमार्टम करने वाला सिर्फ एक ही कर्मचारी है जिसकी वजह से ऐसी परेशानियां उत्पन्न होती है वैसे पोस्टमार्टम के लिए दो फोर्थ क्लास कर्मचारी हैं लेकिन एक का पद अभी खालीहै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *