सीकर पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि, DGP डिस्क अवार्ड से होंगे सम्मानित अधिकारी व जवान

National

सीकर। राजस्थान पुलिस मुख्यालय द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक (DGP) की ओर से घोषित डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए प्रदेशभर के 123 अधिकारियों सहित कई पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।
सीकर जिले के लिए यह गौरव का विषय है कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए दूसरी बार डीजीपी डिस्क अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही खाटूश्यामजी थाना प्रभारी पवन कुमार चौबे भी दूसरी बार इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित हुए हैं।


इसके अलावा खाटूश्यामजी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए डीजीपी डिस्क अवार्ड प्रदान किया जाएगा। वहीं रामगढ़ सेठान थाना के कांस्टेबल संदीप कुमार का भी सम्मान के लिए चयन हुआ है।
पुलिस मुख्यालय की इस घोषणा के बाद सीकर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। जिले के अधिकारियों एवं जवानों को मिलने वाला यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट पुलिसिंग और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने चयनित अधिकारियों और जवानों को बधाई देते हुए इसे पूरे सीकर पुलिस परिवार के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *