जयपुर, 03 अक्टूबर 2026: ESIC राजस्थान में OBC वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण, समान अवसर एवं संवैधानिक हितों के संरक्षण के उद्देश्य से ESIC राजस्थान OBC वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया है।
संघ में 7 ऑफिस बेयरर्स एवं 10 कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। इनमें श्री रामलाल सैनी — अध्यक्ष, श्री भीम सिंह चौधरी — महासचिव एवं श्री वीरेन्द्र सिंह — कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ।

इसके साथ ही जयपुर के बाहर के केन्द्रों, उप क्षेत्रीय कार्यालयों, मॉडल चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में भी प्रतिनिधियों के निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण की गई है।
महासचिव श्री भीम सिंह चौधरी ने बताया कि संगठन किसी के विरोध में नहीं, बल्कि कर्मचारी हित, सामाजिक न्याय एवं समान अवसर के लिए सकारात्मक और रचनात्मक रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक OBC कर्मचारी की बात को सम्मानपूर्वक उचित मंच तक पहुंचाया जाए तथा सभी साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाए।
