अभिरुचि शिविर में बच्चों ने बनाई रचनात्मक कलाकृतियां

National

हर्षित ने बनाया मिट्टी कला में गणेश व शिव – चित्रकार सुरेश यादव

नीमकाथाना: पीएम श्री गजानंद मोदी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करते हुए चलाए जा रहे 15 दिवसीय अभिरुचि शिविर में बच्चों ने रचनात्मक कलाकृतियां बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि शिविर का मकसद बच्चों को मोबाइल से दूर कर उनकी रचनात्मकता बढ़ाना है। हाथ से काम करने से बच्चों का दिमाग तेज होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।

प्रशिक्षकों में दिव्या मिश्रा, नीतू शर्मा व पिंकी सैनी ने बच्चों को मिट्टी कला , अखबार से टोकरियां, मिट्टी से ‘स्वच्छ गांव’ का मॉडल तैयार करवाकर कल की नई उड़ान सिखाई।

बच्चों ने बताया कि, “पहले हम कचरा फेंक देते थे, अब उससे नई चीजें बनाना सीख गए।” वहीं बच्चों के समूह ने मिलकर ‘जल संरक्षण’ थीम पर कलाकृतियां बनाई।
प्रदर्शनी देखने आए अभिभावकों ने बच्चों की कलाकृतियों की खूब सराहना की। चित्रकार सुरेश यादव ने बताया कि बच्चों में श्रेष्ठ कलाकृति बनाने में रितेश सैन रहा जिन्होंने मिट्टी कला से गणेश व शिवजी की प्रतिमा बनाई। और हर्षित जितरवाल ने कागज से रॉकेट बनाकर विज्ञान की दिशा को दर्शाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *