आगजनी की घटना के पीड़ित से मिले विधायक

National

बानसूर। विधानसभा क्षेत्र की होलावास ग्राम पंचायत के छाटक्या गांव में 21 मई को हुई आगजनी की घटना के बाद शुक्रवार को विधायक देवीसिंह शेखावत पीड़ित किसान हुक्म सिंह शेखावत के घर पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार, पटवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

विधायक ने मौके का जायजा लेकर आगजनी से हुए नुकसान का निरीक्षण किया।जानकारी के अनुसार आग लगने से किसान के कच्चे छप्पर में बंधी 17 बकरियां जिंदा जल गईं, वहीं पशुओं का चारा, अनाज और घरेलू सामान भी राख हो गया। घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।विधायक ने अधिकारियों को नुकसान का शीघ्र आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने और नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने भी क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं के दौरान संसाधनों की कमी की समस्या उठाई, जिस पर विधायक ने व्यवस्थाएं मजबूत करने का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *