सत्यवीर सिंह यादव बने श्री कृष्णा यादव महासभा के युवा प्रदेश सचिव

Kotputli-Behror Rajasthan

कोटपूतली। श्री कृष्णा यादव महासभा के संगठन विस्तार के तहत ग्राम छारदडा निवासी सत्यवीर सिंह यादव को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासभा के राष्ट्रीय नेतृत्व की अनुशंसा पर सत्यवीर सिंह को युवा प्रदेश सचिव (राजस्थान) के पद पर मनोनीत किया गया है।


महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार यादव द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश यादव (पूर्व अध्यक्ष, ओबीसी आयोग, दिल्ली सरकार) एवं राष्ट्रीय महासचिव व राजस्थान प्रभारी संदीप यादव (पूर्व विधायक, तिजारा) की विशेष अनुशंसा पर की गई है।सत्यवीर सिंह यादव के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वे अपने अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। उनकी नियुक्ति से यादव समाज की सामाजिक गतिविधियों और युवाओं के जुड़ाव को और अधिक मजबूती मिलेगी।प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों ने सत्यवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सत्यवीर सिंह ने इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।