कोटपूतली। कस्बे के बीडीएम (BDM) जिला चिकित्सालय ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने TKR (टोटल नी रिप्लेसमेंट) यानी घुटने के प्रत्यारोपण की जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। पीएमओ डॉ. पुष्कर राज गुर्जर के कुशल निर्देशन में सरकारी अस्पताल में इस तरह की उच्च स्तरीय सर्जरी होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

निजी अस्पतालों के भारी खर्च से मिली राहत
विराटनगर के ग्राम बागावास अहिरान निवासी 77 वर्षीय ओमकार यादव पिछले 2-3 वर्षों से घुटनों के असहनीय दर्द से जूझ रहे थे। चलना-फिरना दूभर हो चुका था और कई जगह इलाज कराने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। निजी अस्पतालों में ऑपरेशन का खर्च परिजनों की आर्थिक क्षमता से बाहर था। ऐसे में परिजनों ने बीडीएम अस्पताल के विशेषज्ञों पर भरोसा जताया।
विशेषज्ञ टीम ने किया सफल ऑपरेशन
अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने मरीज की सभी आवश्यक जांचें करने के बाद सर्जरी का निर्णय लिया।
ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. महेश शर्मा (वरिष्ठ विशेषज्ञ) एवं डॉ. महेश प्रधान
एनेस्थीसिया टीम डॉ. सुरेंद्र शर्मा एवं डॉ. अलका,नर्सिंग स्टाफमुनेश यादव, लक्ष्मीनारायण यादव एवं हेमराज।मार्गदर्शनडॉ. पुष्कर राज गुर्जर (PMO)।
डॉ. पुष्कर राज गुर्जर (PMO) ने बताया कि अस्पताल प्रशासन का लक्ष्य आमजन को सरकारी संस्थान में ही वह तमाम आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिनके लिए अक्सर मरीजों को बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों की ओर भागना पड़ता है।
अब सामान्य जीवन की ओर मरीज
सफलतापूर्वक ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में निरंतर सुधार हो रहा है। ओमकार यादव अब जल्द ही बिना दर्द के सामान्य रूप से चलने की उम्मीद कर रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल की सुविधाओं और डॉक्टर्स की टीम का आभार व्यक्त किया है। यह सर्जरी इस बात का प्रमाण है कि बीडीएम जिला चिकित्सालय अब जटिल से जटिल ऑपरेशन करने में पूरी तरह सक्षम है।
