कोटा: नयापुरा स्थित सियाम ऑडिटोरियम में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।

इस कार्यक्रम में “शिक्षा से संवाद, समाधान और सकारात्मक परिवर्तन” विषय पर चर्चा की गई। मंत्री ने कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों से सीधा संवाद किया और शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान स्कूलों की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों के प्रदर्शन और संसाधनों की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में स्कॉट बैंड द्वारा मंत्री का अभिनंदन भी किया गया।
